Sunday, November 1, 2026
The News Launcher Home ओपिनियन देश/दुनिया राज्य समाज साहित्य
देश/दुनिया

कांग्रेस का मजाक उड़ाने के चक्कर में मोदी खुद मजाक बन गए

कांग्रेस का मजाक उड़ाने के चक्कर में मोदी खुद मजाक बन गए

ऐसा लग रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी सहित सबने मान लिया था कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही है। इसलिए सबने कांग्रेस के जीरो सीट जीतने की पोस्ट लिखी। लेकिन देर रात तक गिनती के बाद कांग्रेस ने नागपुर सीट जीत ली। संघ के मुख्यालय नागपुर की जीत सचमुच बड़ी जीत है। इसीलिए कांग्रेस ने रात में ही जवाब देना शुरू कर दिया।

द न्यूज लॉन्चर डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों और उसमें खासकर कांग्रेस की खिल्ली उड़ाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। सो, इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भी उन्होंने ऐसा ही किया। लेकिन ऐसा करने में वे जल्दबाजी कर गए, जिससे कुछ ही देर बाद वे खुद ही नहीं बल्कि भाजपा के वे तमाम नेता भी मजाक का पात्र बन गए, जिन्होंने मोदी की पोस्ट शेयर की थी। मोदी की खिल्ली न सिर्फ कांग्रेस नेताओं ने उड़ाई बल्कि सोशल मीडिया में भी लोगों ने मोदी का खूब मजाक उड़ाया।

हुआ यह कि बुधवार, 28 अक्टूबर को विधान परिषद की सीटों की मतगणना चल ही रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर दिया। आमतौर पर प्रधानमंत्री कभी भी विधान परिषद के चुनाव नतीजों या किसी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देने से परहेज नहीं करते हैं, इसलिए विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर वे अपने को प्रतिक्रिया देने से कैसे रोक सकते थे!

प्रधानमंत्री की पोस्ट बहुत दिलचस्प थी। उन्होंने लिखा, ‘चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुआ। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ। अनुमान लगाइए कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती’। इसके आगे उन्होंने एक इमोजी भी लगाई।

इसके बाद प्रधानमंत्री की इस पोस्ट को लाइक और शेयर करने और अपने कमेंट के साथ रिपोस्ट करने की जो होड़ मची वह भी अद्भुत थी। भाजपा के सभी नेताओं में यह मोड़ मच गई कि कैसे यह साबित किया जाए कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कमाल का तंज किया है।

ऐसा लग रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी सहित सबने मान लिया था कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही है। इसलिए सबने कांग्रेस के जीरो सीट जीतने की पोस्ट लिखी। लेकिन देर रात तक गिनती के बाद कांग्रेस ने नागपुर सीट जीत ली। संघ के मुख्यालय नागपुर की जीत सचमुच बड़ी जीत है। इसीलिए कांग्रेस ने रात में ही जवाब देना शुरू कर दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जीरो सीट जीतने वाली पोस्ट का जवाब नागपुर की जीत की खबर से दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मोदी पर जवाबी हमला बोलते हुए उन्हें वाराणसी के नतीजों की याद दिलाई और नसीहत दी कि वे दूसरों को प्रवचन देना बंद कर आत्ममंथन करें।

ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पोस्ट करने में थोड़ी जल्दबाजी कर गए। हालांकि यह सवाल है कि ऐसा उन्होंने क्यों किया? क्या उनको भरोसा था कि नागपुर तो नहीं ही हारेंगे? इसलिए यह भी सवाल है कि नागपुर हारने का ठीकरा किसके सर फूटेगा? क्या यह नितिन गडकरी और देवेंद्र फड़नवीस दोनों के लिए निगेटिव मार्किंग वाला साबित होगा?

Related Articles

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment