टीडीपी के सांसदों को दिल्ली में ही रहना होगा
आमतौर पर सांसद सत्र के दौरान ही दिल्ली में रहते हैं। संसद सत्र नहीं हो तो सांसद तभी दिल्ली आते हैं, जब किसी संसदीय समिति की बैठक हो। लेकिन अब तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों के लिए अनिवार्य है कि वे सप्ताह के कामकाज के दिनों में दिल्ली में ही रहेंगे।
द न्यूज लॉन्चर ब्यूरो
केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को समर्थन दे कर उसकी भरपूर कीमत वसूल रहे तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नए नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहली बार पेपरलेस कैबिनेट की बैठ
जानकार सूत्रों के मुताबिक नायडू ने तय किया है कि उनके सांसद हफ्ते में कम से कम तीन दिन तक निश्चित रूप से राजधानी दिल्ली में रहेंगे। उनके लिए अनिवार्य किया गया है कि संसद सत्र चले या नहीं चले उनको तीन दिन तक दिल्ली में रहना होगा।
आमतौर पर सांसद सत्र के दौरान ही दिल्ली में रहते हैं। उसमें भी बहुत से सांसद सत्र के बीच भी अपने क्षेत्र चले जाते हैं। सप्ताहांत में तो लगभग सभी लोग अपने क्षेत्र चले ही जाते हैं। संसद सत्र नहीं हो तो सांसद तभी दिल्ली आते हैं, जब किसी संसदीय समिति की बैठक हो। लेकिन अब तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों के लिए अनिवार्य है कि वे सप्ताह के कामकाज के दिनों में दिल्ली में रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने सांसदों से कहा है कि वे सप्ताह के कामकाज के दिनों में दिल्ली में रहें और आंध्र प्रदेश से जुड़ी परियोजनाओं की फाइल्स की मॉनिटरिंग करें। उनसे कहा गया है कि वे सरकारी विभागों में जाएं और नई योजनाओं के बारे में पता लगाए। जो पुराने कामकाज की फाइल्स केंद्र सरकार के कार्यालयों में उनके जल्दी निपटारे के प्रयास करें। गौरतलब है कि नायडू केंद्र सरकार को समर्थन दे रहे हैं और बदले में अपने राज्य के लिए खूब केंद्रीय मदद भी हासिल कर रहे हैं।
Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Leave a Comment